AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 26 November 2020

संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

 संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ


खण्डवा 26 नवम्बर, 2020 -संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में  अधिकारी कर्मचारियों ने भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस एल सिंधाडे , डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव व , डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुभा जैन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment