AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 20 November 2020

स्पॉन्सरशिप के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की मदद कर सकते हैं

 स्पॉन्सरशिप के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की मदद कर सकते हैं

खण्डवा 20 नवम्बर, 2020 - देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की वैकल्पिक देखभाल के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पॉन्सरशिप योजना प्रारंभ की है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत बच्चों की दो प्रकार से मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभाव या शोषण वाली परिस्थिति में गुजर बसर करने वाले बच्चों को उसके परिवार में रखने के लिए सक्षम बनाने में सहयोग किया जाता है। इसके अलावा बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों को सहायता कर उनके परिवार में उन्हें पुनर्वासित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए दिशा निर्देशों के तहत विभिन्न कम्पनियों व औद्योगिक इकाईयों को सी.एस.आर. फण्ड से बच्चों को मदद करने हेतु प्रायोजित करने का विकल्प प्रारंभ किया गया है। किसी भी प्रायोजक द्वारा दी गई सहायता राशि दी गई सहायता राशि तथा उसके व्यय की जानकारी महिला बाल विकास विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन देखी जा सकेगी। बच्चों की देखभाल हेतु स्पॉन्सरशिप करने के लिए महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment