AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 19 November 2020

चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर स्व.कटारिया के परिवार को 15 लाख रू.की मदद

 चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर स्व.कटारिया के परिवार को 15 लाख रू.की मदद

खण्डवा 19 नवम्बर, 2020 - विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के दौरान प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी श्री अशोक कटारिया की दुर्घटना में गत 8 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रस्ताव पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा स्व. कटारिया के परिजनों को भुगतान के लिए 15 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु पर यह अनुग्रह सहायता राशि भुगतान करने का प्रावधान है। 

No comments:

Post a Comment