AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 27 November 2020

अब 1.50 रु. के स्थान पर 50 पैसे होगा मंडी शुल्क

 अब 1.50 रु. के स्थान पर 50 पैसे होगा मंडी शुल्क

14 नवंबर 2020 से आगामी 3 माह के लिए लागू होगी यह छूट

खण्डवा 26 नवम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों से लिए जाने वाले मंडी शुल्क की राशि अब 1.50 रु. के स्थान पर 50 पैसे प्रति 100 रु. होगी। यह छूट 14 नवंबर 2020 से आगामी 3 माह के लिए रहेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने गत दिनों व्यापारियों से इस संबंध में किए गए वादे को पूरा कर दिया है। व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चैहान को आश्वस्त किया गया था कि इससे मंडियों की आय में कमी नहीं होगी। तीन महीने बाद इस छूट के परिणामों का अध्ययन कर आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान आज इस संबंध में भोपाल में कृषि विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे। 

आगे भी लागू रह सकती है छूट

व्यापारियों के आश्वासन पर मंडी शुल्क में छूट दी गई है। छूट की अवधि में यदि मंडियों को प्राप्त आय से मंडियों के संचालन, उनके रखरखाव एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करने में कठिनाई नहीं होती है, तो राज्य शासन द्वारा इस छूट को आगे भी जारी रखा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment