AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 25 November 2020

आज मनाया जावेगा संविधान दिवस

 आज मनाया जावेगा संविधान दिवस 

खण्डवा 25 नवम्बर, 2020 - सामान्य प्रशासन विभाग, म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2020 को संविधान दिवस मनाया जावेगा। सविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केवडिया, गुजरात में 26 नवंबर 2020 को प्रातः 11 बजे संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जावेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाने के लिए सभी संबधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके है। साथ ही संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के भी आदेश दिये गये हैं। सविधान दिवस के कार्यक्रम में समस्त कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी अपने कार्योलयों एवं स्कूलों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में शामिल हो सकते है। सविधान दिवस मनाने के कार्यक्रम में कोविड-19 के निमयांे का पालन भी करना होगा।

No comments:

Post a Comment