वन मंत्री डॉ. शाह ने घायल वनकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को खण्डवा के जिला अस्पताल पहुंचकर वहां वन विभाग घायल 2 कर्मचारियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली। उन्होंने कहा कि इन घायल वन कर्मचारियों के बेहतर उपचार के लिए यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में निःशुल्क उपचार कराने की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले के वन विभाग के गुड़ी रेंज के ग्राम ताल्याधड़ के जंगल में अतिक्रमणकारियों को रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर इन अतिक्रामकों ने अचानक हमला कर दिया था, जिसमें वन विभाग के 2 कर्मचारी घायल हो गए।
No comments:
Post a Comment