कोरोना संक्रमित कुल 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं
खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से कोरोना जांच संबंधी कुल 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, उनमें नर्मदापुरम कॉलोनी, सिंघाड़ तलाई व पवन चौक इंदौर नाका निवासी के 3-3 मरीज तथा आनंद नगर खण्डवा व एनव्हीडी कॉलोनी निवासी के 2-2 मरीज, ग्राम बोरगांव, मेडिकल कॉलोनी छैगांवमाखन, दुबे कॉलोनी, ग्राम किल्लौद, शिव मंदिर के पास धनगांव, मधुवन होटल के सामने माता चौक, लाल चौकी सांई नाथ बेकरी के पास निवासी के 1-1 मरीज शामिल है।
No comments:
Post a Comment