आगामी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए स्टेंडिंग कमेटी गठित
खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने जिला स्तर पर आगामी विधानसभा उप निवार्चन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दालें के प्रतिनिधियों व अधिकारियों को शामिल किये गये है। जारी आदेश अनुसार सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा को भी शामिल किया गया है। स्टेंडिंग कमेटी में विधानसभा उप निर्वाचन के नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को भी सम्मिलित किया जायेगा। समिति की बैठक एवं तिथि की सूचना पृथक से समय समय पर दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment