AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 September 2020

खण्डवा में 86 मि.मी. एवं पंधाना में 3 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 86 मि.मी. एवं पंधाना में 3 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 89 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 86 मि.मी. एवं पंधाना में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद, पुनासा व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1401 मि.मी., हरसूद में 665 मि.मी., पंधाना में 727 मि.मी., पुनासा में 786 व खालवा में 611 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 7 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1693 मि.मी., हरसूद में 641.4 मि.मी., पंधाना में 745.8 मि.मी., पुनासा में 590 मि.मी., व खालवा में 928 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 7 सितम्बर तक  919.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 838 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment