विधानसभा उप निर्वाचन के लिए वीडियोग्राफी की दरें 24 तक आमंत्रित
खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - आगामी विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान संवेदनषील व महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी की जाना है। इसके लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि ये दरें 24 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति निविदा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा के पक्ष में देय राष्ट्रीयकृत बैंक की प्रतिभूति राशि 30 हजार रू. का डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंक गारंटी के साथ सील्ड बंद लिफाफे के साथ निविदा जमा करा सकते है। प्राप्त निविदाएं उसी दिन 24 सितम्बर को अपरांह 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.khandwa.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है। निविदा दस्तावेज का मूल्य 500 रूपये निर्धारित है।
No comments:
Post a Comment