AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 September 2020

पीडि़त परिवार को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

 पीडि़त परिवार को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

खण्डवा 10 सितम्बर, 2020 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आरूद निवासी नितिन उर्फ लखन पिता उत्तम की गत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

No comments:

Post a Comment