AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 September 2020

आज सुबह 4 और रविवार रात में कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 आज सुबह 4 और रविवार रात में कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 14 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह ट्रूनोट मशीन की जांच रिपोर्ट में कुल 4 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि ये मरीज ग्राम आरूद, सुरगांव जोशी, सर्वोदय कॉलोनी व गणेश तलाई के निवासी हैं। इसके अलावा रविवार रात में जिन 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं, वे मरीज सर्वोदय कॉलोनी, रामेश्वर, चीरखदान, श्री कृष्ण सरोवर कॉलोनी, वेकुण्ठ नगर, सांई नगर सांई मंदिर के पास माता चौक, सराफा जैन धर्मशाला के पास खण्डवा, हरवंशपुरा मूंदी, शास्त्री नगर, गणेश तलाई, विट्ठल मंदिर के सामने, बादशाह नगर खानशाहवली, ग्राम खालवा, सेक्टर नम्बर 5 हरसूद, ग्राम गुड़ी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, ग्राम गुड़ी सिंगोट, देवलामाफी, बादशाह नगर, सुरगांव एवं पंधाना के निवासी है।

No comments:

Post a Comment