AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 September 2020

16 सितम्बर को आयोजित होगा पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण कार्यक्रम

 16 सितम्बर को आयोजित होगा पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण कार्यक्रम

खण्डवा 14 सितम्बर, 2020 - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत नवीन जोड़े गये पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण का आयोजन 16 सितम्बर को जिला स्तर, पंचायत स्तर एवं वार्ड स्तर पर किया जायेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजन के लिए सचिव ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी एवं संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र मूंदी, ओंकारेश्वर, हरसूद एवं पंधाना में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम के निर्देशन में सहायक राजस्व निरीक्षक को नोडल अधिकारी एवं संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन एवं आमजन से सीधा संवाद अपरान्ह 12ः30 बजे होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलिविजन पर दिखाये जाने की व्यवस्था की जायेगी, यदि टेलिविजन की व्यवस्था न हो तो रेडियो के माध्यम से उद्बोधन आमजन को सुनाया जायेगा। कार्यक्रम स्थानी जनप्रतिनिधियों यथा ग्राम पंचायत सरपंच, वार्ड पार्षद आदि की उपस्ाििति में किया जायेगा, जिसमें अधिकतम 50 व्यक्तियों को सम्मिलित कर 5 से 10 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाइजन आदि का विशेष ध्यान रखा जायेगा। हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण मात्रा, पोर्टेबिलिटी, नामिनी प्रक्रिया, सतर्कता समिति एवं शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में भी अवगत कराया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment