गत चौबीस घंटे में जिले में कुल 46 मि.मी. वर्षा हुई
खण्डवा में 24 मि.मी., पंधाना में 6 मि.मी. , पुनासा में 10 व खालवा में 6 मि.मी. हुई बारिश
खण्डवा 17 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 46 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 24 मि.मी., पंधाना में 6 मि.मी., पुनासा में 10 मि.मी. व खालवा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 9.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1025 मि.मी., हरसूद में 480 मि.मी., पंधाना में 609 मि.मी., पुनासा में 580 व खालवा में 488 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 17 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1199 मि.मी., हरसूद में 383 मि.मी., पंधाना में 659.8 मि.मी., पुनासा में 435 मि.मी., व खालवा में 646 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 17 अगस्त तक 664.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 636.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment