12 व्यक्तियों को संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया
10 खण्डवा जिले के व 2 खरगोन के भीकनगांव के हैं
खण्डवा 17 अगस्त, 2020 - सोमवार को जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से 12 मरीजों के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, जिनमें 10 खण्डवा जिले के हैं तथा 2 मरीज खरगोन जिले के भीकनगांव के निवासी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस.चौहान ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने के बाद जिन कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें हमीदा 65 वर्ष निवासी रोषनी, स्वपनेस 29 वर्ष निवासी पंधाना, राकेष 40 वर्ष निवासी पुलिस लाईन, मनीषा 46 वर्ष निवासी कुम्हार बेड़ा, सुनिता 32 वर्ष निवासी टाकली मोरी, शुभम 26 वर्ष निवासी नर्मदापुरम, अक्षय 24 वर्ष निवासी नर्मदापुरम, दिलावर सिंह 60 वर्ष निवासी चम्पा तालाब, शारदा 45 वर्ष निवासी शनि मंदिर, सुजान बाई 55 वर्ष निवासी चम्पा तालाब शामिल है। इसके अलावा खरगोन जिले के जो 2 कोरोना विजेता सोमवार को जिला अस्पताल खण्डवा से डिस्चार्ज हुए है, उनमें भीकनगांव निवासी रामस्वरूप 60 वर्ष एवं अंकित अग्रवाल 33 वर्ष शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए कोरोना विजेताओं द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रशंसा की गई। ड्यूटी डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को 14 दिन होम क्वारंटाईन रहने की समझाईश दी।

No comments:
Post a Comment