हनुवंतिया के द्वितीय जल महोत्सव के प्रचार प्रसार में सहयोग देंपर्यटन निगम अध्यक्ष श्री भौमिक ने मीडिया प्रतिनिधियों से की अपील
खण्डवा 3 दिसम्बर ,2016 - द्वितीय जल-महोत्सव इस बार भी हनुवंतिया में और भी व्यापक स्तर पर होगा। जल-महोत्सव 15 दिसम्बर, से प्रारंभ होकर 15 जनवरी, 2017 तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप द्वितीय जल-महोत्सव एक माह का रहेगा। सैलानी इस बार दिसम्बर में वर्षान्त एवं शीतकालीन अवकाश के दिनों में प्राकृतिक सुन्दरता एवं विपुल जल-राशि के बीच यहाँ की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे। जल-महोत्सव में वॉटर स्पोर्टस की गतिविधियों के साथ रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जायेगी। मध्यप्रदेष राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने शनिवार को खण्डवा मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होकर उन्हें जल महोत्सव की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेष मंे पहली बार हनुवंतिया में केरल की तर्ज पर इस बार हाउस-बोट का संचालन एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण होगा। यहाँ क्रूज और मोटरबोट, जलपरी का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। सैलानियों के आकर्षण के लिये इस बार बोरियामाल एवं अन्य टापू पर विभिन्न गतिविधियों की जायेगी। इस बीच जल-महोत्सव की प्रारंभिक तैयारियों की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पर्यटन निगम के संचालक श्री राजेष डोंगरे, महापौर श्री सुभाष कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरीष कोटवाले भी मौजूद थे।
म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री भौमिक ने बताया कि प्रथम जल-महोत्सव को मिली सफलता और दूर-दूर से आए सैलानियों से मिले प्रतिसाद के मद्देनजर द्वितीय महोत्सव में भी सैलानियों के लिये स्विस कॉटेज उपलब्ध रहेंगे। रोमांचक एवं साहसिक पर्यटन पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियाँ की जायेगी। इनमें वॉटर स्पोर्टस, आईलेण्ड कैम्पिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज, हॉट एयर बेलूनिंग, पेरा सेलिंग, पेरा मोटर्स, स्टार गेजिंग, वॉटर स्कीइंग, जेट स्काइंग, वॉटर जॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, आर्टिशियल क्लाइंबिंग बॉल, बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग, ट्रीजर हंट, नाइट कैंपिंग आदि गतिविधियाँ शामिल हैं। इनके अतिरिक्त क्राफ्ट बाजार के जरिये हथकरघा वस्तुओं का प्रदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों पर केन्द्रित कार्यक्रम आदि भी होंगे। लज़ीज़ और सुस्वादु योजना का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।
म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री भौमिक ने बताया कि खण्डवा जिले में स्थित इंदिरा सागर बाँध के नजदीक हनुवंतिया को वॉटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया है। इसे एक प्रमुख पर्यटन एवं वॉटर स्पोर्टस केन्द्र के रूप में निर्मित किया गया है। निगम द्वारा यहाँ कॉटेज, रेस्टोरेंट एवं बोट क्लब आदि बनाये गये हैं। संपूर्ण परिसर को हरा-भरा बनाने के लिये पौधरोपण सहित आकर्षक ढंग से विद्युत साज-सज्जा की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया निवेश क्षेत्र के 8 गाँव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये मास्टर प्लान (विकास योजना) भी तैयार किया गया है। प्लान में हनुवंतिया निवेश क्षेत्र की भूमि का सक्षम उपयोग, ट्रांसपोर्ट की सुगमता, कमर्शियल उपयोग के लिये भूमि का प्रावधान, क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर विकासोन्मुखी नियोजन सुनिश्चित करना आदि बिन्दु को शामिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment