AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 September 2020

वन मंत्री डॉ. शाह दो दिवसीय दौरे पर खण्डवा आयेंगे

 वन मंत्री डॉ. शाह दो दिवसीय दौरे पर खण्डवा आयेंगे

खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे खण्डवा से वर्चुअल केबिनेट बैठक में शामिल होंगे। अगले दिन मंत्री डॉ. शाह 9 सितम्बर को प्रातः 9 बजे खण्डवा से नया हरसूद के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10ः30 बजे मंगल परिसर नया हरसूद  आगमन होगा एवं यहां प्रधानमंत्री जी स्वनिधि संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. शाह दोपहर 12 बजे नया हरसूद से प्रस्थान सुन्दरदेव के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1ः30 बजे ग्राम सुन्दरदेव में स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा फसल नुकसान का खेतों में जाकर निरीक्षण करेंगे। मंत्री डॉ. शाह दोपहर 3 बजे ग्राम सुन्दरदेव से दिदम्दा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे ग्राम दिदम्दा में फसलों का खेत में निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सायं 7 बजे दिदम्दा से आशापुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम आशापुर में करेंगे। 

No comments:

Post a Comment