मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित
खण्डवा 9 सितम्बर, 2020 - आगामी मांधाता विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इस कॉल सेंटर पर 3 शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार एवं प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती स्वाति मिश्रा को कॉल सेंटर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगी। प्रथम शिफ्ट में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी छैगांवमाखन के सहायक ग्रेड-2 श्री एल.एन.कपिले एवं जिला शिक्षा अधिकारी खण्डवा के सहायक ग्रेड-3 श्री करण ग्रोवर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय शिफ्ट में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी छैगांवमाखन के सहायक ग्रेड-3 श्री अजीत तिग्गा एवं वनमण्डलाधिकारी कार्यालय वनमंडल कावेरी खण्डवा के सहायक ग्रेड-3 श्री पवन उपाध्याय की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय शिफ्ट सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तृतीय शिफ्ट रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक के लिए कार्यालय वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल कावेरी के सहायक ग्रेड-3 श्री भोला प्रसाद पटेल एवं सहायक ग्रेड-3 श्री दिनेश बरोले की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment