AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 September 2020

2 अपराधियों से 25-25 हजार रू. का बंधपत्र भरवाने के आदेश

 2 अपराधियों से 25-25 हजार रू. का बंधपत्र भरवाने के आदेश 

खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 2 अपराधियों से बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी निक्की उर्फ नितिन पिता राधेश्याम तिरतड़े निवासी सम्मति नगर खण्डवा एवं आरिफ उर्फ सेठी पिता रफीक टाउ निवासी बंगलादेश घासपुरा खण्डवा की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर उसे इस आषय का 25-25 हजार रूपये का बंध पत्र भरवाकर कर प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये कि ‘‘भविष्य में वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं रहेगा।‘‘ आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक संबंधित अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3 बजे अपने क्षेत्र के तहसीलदार के न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी। 

No comments:

Post a Comment