AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 September 2020

12 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

 12 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 12 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 12 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें सेलटेक्स कॉलोनी के पास अमन नगर, वत्सला विहार कॉलोनी के 2 कन्टेन्मेंट क्षेत्र, शांति नगर, अवस्थी चौक के पास वार्ड नम्बर 4, शास्त्री नगर वार्ड नम्बर 48, हरीगंज वार्ड नम्बर 42, कावेरी स्टेट कॉलोनी, आनंद नगर, मेन रोड आनन्द नगर, हनुमान नगर एवं आई.एस. किशोर नगर वार्ड नम्बर 49 का कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment