10 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया
खण्डवा 10 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में जिले के कुल 10 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए गए है, उनमें ग्राम मूंदी, ब्राम्हणपुरी बड़ाबम के पास, अनमोल विहार कॉलोनी, यूनियन बैंक के पास वाली गली पड़ावा, प्रणाम सिटी के 2 कन्टेन्मेंट क्षेत्र, मधुबन होटल के सामने वार्ड नम्बर 9 माता चौक, पदमनगर, विद्या नगर एवं किशोर नगर में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है।
No comments:
Post a Comment