आज ट्रूनोट मशीन से 1 रिपोर्ट पॉजिटिव, कल रात को 20 पॉजिटिव आईं
खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन की जांच रिपोर्ट में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, जो आनंद नगर निवासी 38 वर्षीय युवक की है। इसके अलावा गुरूवार को मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में कुल 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे श्रीनगर कॉलोनी के 2 मरीज, नवकार नगर के 2 मरीज तथा एक्सटेंशन कॉलोनी, किशोर नगर, सिंघाड़ तलाई, अत्तर, ओंकारेश्वर के वार्ड नम्बर 3, खारकला, कोरगला, रामनगर, चीरा खदान की मल्टी, अवस्थी चौक, रामगंज राम मंदिर के पास, नाकोड़ा नगर, ग्राम गुड़ी, सूरजकुंड वार्ड का रवींद्रनगर , सन्तोष नगर एवं पुरानी चक्की के पास पुलिस लाईन खण्डवा के निवासी है।
No comments:
Post a Comment