AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 August 2020

उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र छनेरा का लायसेंस निरस्त

 उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र छनेरा का लायसेंस निरस्त

खण्डवा 10 अगस्त, 2020 - अमानक कीटनाशक बेचने पर छनेरा के उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र का कीटनाशक विक्रय लायसेंस निरस्त करने के आदेश उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने जारी किए है। उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि गत दिनों उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र छनेरा के निरीक्षण के दौरान यहां विक्रय की जा रही कीटनाशक औषधि ‘‘कोराजन‘‘ नकली पाई गई, जिसकी पुष्टि निर्माता कम्पनी के सीनियर मेनेजर द्वारा मौके पर ही की गई। जिस पर लायसेंस निरस्त करने की यह कार्यवाही की गई है। 

No comments:

Post a Comment