कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज के कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
खण्डवा 18 अगस्त, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज खण्डवा में कोरोना वार्ड की व्यवस्थाओं व कोरोना संक्रमण की जांच संबंधी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत सहित, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना संबंधी उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए कोरोना योद्धा सम्मान पत्र प्रदान किए। उन्होंने डॉ. अमित रंगारी, डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. राकेश शिवहरे, डॉ. विकास मुजाल्दे, हिंतजहान, डॉ. अनिल मंगेशकर, फराह, पवन सुराग, नरेन्द्र गाठे, राहुल पंवार, जीवन मुवेल प्रयोगशाला तकनीशियन, श्री जशवंत पाण्डे, प्रीतम सिंह, दिनेश चकोटिया, निशा झाला, तरूण खरे, वर्षा राठौर, हरिओम मालवीय, मनोज ओसवाल, हुमर लाहोरी, रेशम झमरे, सोनाली बोरकर, राहुल गूगल, शकून बारसे, विवेक सेंगर, अक्षय उपाध्याय, प्रियंका गुप्ता, तिलक चंद अटूटे, सावन मुहे, मेघा खरघोडे, रविन्द्र मालाकार, संदीप श्रीवास, अभिषेक चांगरे को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।





No comments:
Post a Comment