AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 August 2020

9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

 9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया

खण्डवा 15 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में कुल 9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए है, उनमें भैरो मंदिर के पास कुण्डलेश्वर वार्ड, छनेरा तहसील हरसूद, को.आप. सोसायटी वाली गली ग्रीनफिल्ड स्कूल के पीछे सेक्टर नम्बर 2 नया हरसूद, प्री फेब केम्पस सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ग्राम धारकवाड़ी, रामदेव मंदिर के पीछे वाली गली संजय नगर, सांई रामनगर टावर के सामने रामनगर, गली नम्बर 3 छोटा भीलट बाबा संजय नगर, चिरती दूध डेयरी के पास संजय नगर खानशाह वली खण्डवा व गणेश मंदिर के पीछे रामेश्वर नाका शास्त्री नगर खण्डवा क्षेत्र में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। 

No comments:

Post a Comment