AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 August 2020

गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 75 मि.मी. वर्षा

 गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 75 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 8 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 75 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 42 मि.मी., हरसूद में 2 मि.मी., पंधाना में 10 मि.मी., पुनासा में 12 मि.मी. व खालवा में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 798 मि.मी., हरसूद में 353 मि.मी., पंधाना में 518 मि.मी., पुनासा में 462 व खालवा में 353 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 8 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1013 मि.मी., हरसूद में 339 मि.मी., पंधाना में 538.8 मि.मी., पुनासा में 345 मि.मी., व खालवा में 552 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 8 अगस्त तक 557.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 496.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 

No comments:

Post a Comment