ट्रूनोट मशीन की जांच में 2 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
खण्डवा 17 अगस्त, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से प्राप्त जांच रिपोर्ट में पदमनगर थाने के 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 191 लोगों के नए सेम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले में अब तक 15930 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 14736 की रिपोर्ट निगेटिव तथा कुल 772 मरीजों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है तथा 238 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुल 12 मरीज कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए, इस तरह अब तक कुल 680 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है।
No comments:
Post a Comment