AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 August 2020

पंधाना तहसील में हुई कुल 16 मि.मी. वर्षा

 पंधाना तहसील में हुई कुल 16 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 12 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 16 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार पंधाना में 16 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि खण्डवा, हरसूद, खालवा व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 808 मि.मी., हरसूद में 366 मि.मी., पंधाना में 538 मि.मी., पुनासा में 502 व खालवा में 361 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1181 मि.मी., हरसूद में 363 मि.मी., पंधाना में 646.8 मि.मी., पुनासा में 422 मि.मी., व खालवा में 604 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 12 अगस्त तक 643.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 515 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment