AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 14 April 2019

मतदान के प्रतिशत की जानकारी के लिए उपयोगी है ‘‘मत प्रतिशत एप‘‘

मतदान के प्रतिशत की जानकारी के लिए उपयोगी है ‘‘मत प्रतिशत एप‘‘

खण्डवा 14 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रवार डाले गए मतों की संख्या की जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ‘‘मत प्रतिशत एप‘‘ तैयार कराया है, इसका परीक्षण इन दिनों जारी है। यह एप एन्ड्राइड मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से सामान्य व्यक्ति या पीठासीन अधिकारी या निर्वाचन से जुड़े अधिकारी डाले गए मतों की जानकारी मतदान केन्द्रवार प्राप्त कर सकतें है। इस एप में डाटा एन्ट्री पीठासीन अधिकारी द्वारा की जायेगी। इस नए मत प्रतिशत एप के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक जिला ई गर्वनेस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल, डॉ. आर.एस. सलूजा, डॉ. कुलदीप फरे द्वारा दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment