मतदान की अपीलयुक्त मिट्टी के पात्र वितरित किए कलेक्टर श्री गढ़पाले ने
कलेक्टर निवास पर कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 14 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। रविवार को कलेक्टर निवास पर नवरात्रि के समापन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने कन्याओं को भंेट स्वरूप पक्षियों की पेयजल व्यवस्था के लिए मतदान की अपील युक्त मिट्टी के पात्र वितरित किए गए। उन्होंने कन्याओं से इस अवसर पर कहा कि ये पात्र वे अपने घर के पास किसी स्थान पर टांग दें तथा नियमित रूप से इसमें पानी भरें ताकि गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था होती रहे।


No comments:
Post a Comment