यातायात, रूट प्रभारियों, अधिकारी व कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज
खण्डवा 17 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए यातायात, रूट प्रभारियों, अधिकारी व कर्मचारियों का प्रशिक्षण 18 अप्रैल को आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में लगभग 270 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने यातायात व रूट प्रभारी के रूप में पदस्थ सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
No comments:
Post a Comment