AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 April 2019

मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित

मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित



खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए जिले के नागरिकों को प्रेरित करने हेतु स्वीप प्लान के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता तथा मेहन्दी प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी स्कूलों में किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि स्वीप प्लान के तहत शासकीय उ.मा.वि. खारकला, सिरपुर, जावर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। खारकला में रंगोली प्रतियोगिता, जामनियाकला मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा हरसूद में पेट्रोल पम्प पर डीजल व पेट्रोल भरवाने आने वाले उपभोक्ताओं के वाहनों पर मतदान दिवस पर वोट डालने की अपील युक्त स्टिकर लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment