AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 29 April 2019

प्रेक्षक श्री शर्मा ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

प्रेक्षक श्री शर्मा ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

खण्डवा 29 अप्रैल, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिष्चित कराने के उद्देष्य से भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में खण्डवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर , भीकनगांव, बुरहानपुर व पंधाना विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अवनीश कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एम.सी.एम.सी. कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा टी.वी. अवलोकन दलों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेषिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 षिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग, लगभग 30 अधिकारी कर्मचारियों का दल कर रहा है। विभिन्न न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों, राजनैतिक कार्यक्रमों की 24 घंटे की रिकार्डिंग लगातार की जा रही है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने भी मौजूद थे।  

No comments:

Post a Comment