AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 22 April 2019

निःशक्तजनों, गर्भवती महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखा जायेगा

लोकसभा निर्वाचन के मतदान के दिन 

निःशक्तजनों, गर्भवती महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखा जायेगा

खण्डवा 22 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में मतदान के दिन दिव्यांग , निःशक्तजनों, गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा। इन सभी को मतदान के दिन आवश्यक सुविधाएं प्रदाय करने के लिए सुगम्य पोर्टल पर प्रविष्टि करना होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सुगम्य पोर्टल पर एन्ट्री के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश के अनुसार सभी एसडीएम सुगम्य पोर्टल पर अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्पूर्ण प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त नगर निगम तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने अपने निकाय के दिव्यांगजन व वृद्धजन की एन्ट्री करायेंगे। गर्भवती व धात्री महिलाओं को एन्ट्री जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास द्वारा कराई जायेगी। सुगम्य पोर्टल पर गैर सरकारी सामाजिक संगठनों की प्रविष्टि उप संचालक सामाजिक न्याय द्वारा कराई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment