AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 29 April 2019

मेंटेनेस के कारण आज खण्डवा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

मेंटेनेस के कारण आज खण्डवा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

खण्डवा 29 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र डाइट कॉलेज में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था बनाने का आवश्यक कार्य होने के कारण 11 के.व्ही. अशोक नगर फीडर, आनंद नगर फीडर एवं तुलजा विहार फीडर से संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय 30 अप्रैल को बंद रहेगा। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि अशोक नगर फीडर में मेंटेनेस के कारण बसंत बहार कॉलोनी, चन्द्रलोक नगर , वृंदावन गार्डन व आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 6ः30 बजे से 8ः30 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इसके अलावा प्रातः 8ः30 बजे से 10ः30 बजे तक किशोर नगर सम्पूर्ण, कावेरी विहार, शंकर नगर, शुक्ला कॉलोनी, प्रभूप्रेमपूरम, श्रीजी स्टेट कॉलोनी, सरस्वती शिशु मंदिर व गुर्जर हॉस्पिटल के आसपास क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आनंद नगर फीडर से जुड़े आसपास के क्षेत्र महिला आई.टी.आई. , बेडेकर कॉलोनी, जय नगर, एकता नगर, सुभाष नगर, रेल्वे कॉलोनी, सेंट पायस स्कूल के आसपास का क्षे., डाइट एव ंबी.एड. कॉलेज में प्रातः 9ः30 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा तुलजा विहार फीडर के आसपास के क्षेत्र प्रणाम सिटी फेस-1 एवं 2, आई.टी.आई. कॉलोनी, वाटिका नर्स में प्रातः 9ः30 बजे से 10 बजे के बीच विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि आवश्यकता अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment