लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित
खण्डवा 14 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का द्वितीय चरण का कार्यक्रम तय किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न होगा। पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-1 में से जिन्होंने पिछले प्रशिक्षण में का टेस्ट पास नही किया है उन 400 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण एम.एल.बी. स्कूल के 8 कक्षों में 18 अप्रैल को प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया है। मतदान के प्रतिशत से संबंधित निर्वाचन आयोग के नए एप के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक जिला ई गर्वनेस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल द्वारा दिया जायेगा।
इसी तरह निर्वाचन कार्य में लगे होमगार्ड, रूट प्रभारी, लोक निर्माण विभाग, यातायात व्यवस्था के अधिकारी कर्मचारी का प्रशिक्षण 18 अप्रैल को गौरीकुंज सभागृह मंे अपरान्ह 2 से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। मतदान केन्द्र प्रभारी के रूप में नियुक्त रोजगार सहायक, पंचायत सचिवों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण खण्डवा, पंधाना, हरसूद व पुनासा के मण्डी प्रागंणों में 18 अप्रैल को आयोजित किया गया है। कन्ट्रोल रूम मंे तैनात अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया।
मतदान दल में नियुक्त मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2 व 3 का प्रशिक्षण एम.एल.बी. स्कूल व नेहरू स्कूल खण्डवा में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण 23, 24, 25 , 26 , 27, 29 , 30 अप्रैल तथा 1 मई को दिया जायेगा। बूथ अवेयरनेस ग्रुप व स्वीप से संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण जनपद स्तर पर 28 अप्रैल को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया है। ईव्हीएम कमीशनिंग टीम का प्रशिक्षण 28 अप्रैल को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा। मतदान सामग्री वितरण व संग्रहण दल के कर्मचारियों का प्रशिक्षण 1 मई को गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण पंधाना व हरसूद के कर्मचारियों को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा खण्डवा व मांधाता क्षेत्र के कर्मचारियों को अपरान्ह 2 से 5 बजे तक दिया जायेगा। मतगणना दलों में नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आर्ब्जवर्स का प्रशिक्षण एम.एल.बी. स्कूल खण्डवा में 10 मई को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के सामग्री वितरण व संग्रहण दल के कर्मचारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 4 मई को प्रातः 10 बजे से बीएड कॉलेज में होगा। जबकि खण्डवा,पंधाना व मांधाता क्षेत्र के सामग्री वितरण व संग्रहण दल के कर्मचारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 17 मई को बीएड कॉलेज में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। काउन्टिंग एजेंट का प्रशिक्षण गौरीकुंज सभागृह में 21 मई को आयोजित किया गया है।
No comments:
Post a Comment