लोकसभा निर्वाचन में अनुमतियों के लिए सिंगल विण्डो स्थापित
खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार में प्रयुक्त वाहनों की जिला स्तरीय अनुमतियां जारी करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अपर कलेक्टर न्यायालय में सिंगल विण्डो स्थापित की गई है। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने ने बताया कि इस सिंगल विण्डो के माध्यम से अभ्यार्थियों को चुनाव प्रचार के लिए खण्डवा जिले की सीमा में आने जाने हेतु वाहनों की अनुमति जारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि वीडियो वेन की अनुमति भी अपर कलेक्टर न्यायालय स्थित सिंगल विण्डो के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। किसी एक विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रचार हेतु वाहन के आवागमन की अनुमति संबंधित क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment