वीवीपैट व ईव्हीएम संचालन का प्रशिक्षण देकर की जा रही है मतदान की अपील
खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को मशीनों की संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा उन्हें मतदान की शपथ दिलाकर लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम सहेजला, रोहनाई व सिर्रा में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा मतदाताओं मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। इसके अलावा पंधाना और छैगांवमाखन के बीएलओ एवं चुनावी पाठशाला के सदस्यों ने मिलकर ग्राम राजगढ़, पनाली, कारपूर, बोरगांव बुजुर्ग, तोरनी, तलवड़िया व दोंदवाड़ा में मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंधाना विधानसभा क्षेत्र मैं व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र पंधाना के छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम दोंदवाड़ा में गणगौर के पावन पर्व पर महिलाओं से मतदान की अपील की गई और उन्हें शपथ दिलाई गई। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी मंगलवार को प्रशिक्षणरत शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत खालवा के ग्राम खेड़ी , टिगरिया, जामनिया सरसरी में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा ग्रामीणों से 6 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने बताया कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर भी आने वाले किसानों को ईव्हीएम व वीवीपैट संचालन की जानकारी देकर उनसे मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम कुमठा, बरूड एवं रेवापुर के उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से मतदान की अपील की गई।



No comments:
Post a Comment