AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 April 2019

आकाशवाणी के ‘‘लाईव फोन इन‘‘ कार्यक्रम में कलेक्टर ने दिए श्रोताओं के जवाब

आकाशवाणी के ‘‘लाईव फोन इन‘‘ कार्यक्रम में कलेक्टर ने दिए श्रोताओं के जवाब

खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आकाशवाणी खण्डवा से लोकसभा निर्वाचन और मतदाता जागरूकता विषय पर सजीव फोन इन कार्यक्रम मंगलवार को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने लगभग एक दर्जन से अधिक श्रोताओं के लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रश्नों का जवाब दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने श्रोताओं के प्रश्नों के जवाब जिले में संचालित मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया तथा आकाशवाणी के माध्यम से श्रोताओं से आगामी 6 मई को हरसूद विधानसभा क्षेत्र तथा 19 मई को जिले के खण्डवा, पंधाना व मांधाता विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी श्री असीम कैथवास ने किया। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में भी श्रोताओं को विस्तार से जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment