AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 April 2019

लोकसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोकसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए नियुक्त विभिन्न शाखाओं के नोडल अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार शाम को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र व अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने तथा लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न शाखाओं के नोडल अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षक श्री आर.एस. सलूजा व डॉ. अविनाश दुबे ने इस दौरान निर्वाचन से संबधित एक-एक शाखा के दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शिकायत शाखा, मीडिया शाखा, निर्वाचन व्यय लेखा, कम्यूनिकेशन प्लान, कर्मचारी कल्याण शाखा, मतदाता जागरूकता व स्वीप प्लान, डाक मत पत्र शाखाओं के नोडल अधिकारियों को उनके कर्त्तव्यों के बारे में समझाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन संबंधी सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें तथा भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रशिक्षण सामग्री व दिशा निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करें, ताकि लोकसभा निर्वाचन व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके। 

No comments:

Post a Comment