AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 3 February 2015

लोकसेवा केन्द्र का अधूरा निर्माण कार्य देखकर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगाई फटकार

लोकसेवा केन्द्र का अधूरा निर्माण कार्य देखकर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगाई फटकार
मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देष
लोकसेवा केन्द्र में हो रहे जाति प्रमाण पत्र निर्माण के कार्य की कि समीक्षा




खण्डवा (02फरवरी,2015) - सोमवार को जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के तैयारियों की समीक्षा करने कलेक्टर श्री अग्रवाल खालवा पहॅुचें। जिसके बाद वह आकास्मिक रूप से निरीक्षण करने लोकसेवा केन्द्र पहॅुंच गये। जहॉं पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए लोकसेवा केन्द्र के भवन का अवलोकन करने की बात कही। जिसपर प्रबंधक लोकसेवा द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण उन्हें कराया गया। जिसे अधूरा देखते ही उन्होंने तत्काल कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को बुलाकर निर्माण कार्य अबतक अधूरा होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आपके द्वारा दी गई हस्ताक्षरित जानकारी में  निर्माण कार्य पूर्ण बताया है। लेकिन यह क्या निर्माण कार्य अब तक अधूरा क्यों है ? यह गलत जानकारी किसने बनाई। जवाबदारी निर्धारित कर गलत रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ अनुषासनात्मक कार्यवाही करें। साथ ही आगामी मार्च में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के आदेष भी उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग को दिए। 
निर्माणाधीन लोकसेवा केन्द्र के भवन के अवलोकन के बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल वर्तमान संचालित लोकसेवा केन्द्र पहॅुचें। जहॉं पर उन्होंने अभियान के रूप में बनाए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों के कार्य की प्रगति की ऑनलाईन समीक्षा की। वहीं लोकसेवा केन्द्र द्वारा संचालित अन्य योजनाओं में लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने संचालक लोकसेवा केन्द्र को निर्धारित समयावधि में पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले। इस उद्देष्य से कार्य करने के निर्देष दिए। वहीं जिला प्रबंधक लोकसेवा को सतत् जिले में संचालित लोकसेवा केन्द्रों का निरीक्षण करने की बात कही। 
लोकसेवा केन्द्र के बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल उत्कृष्ट विद्यालय पहॅुचें। जहॉं पर उन्होंने प्राचार्य से सम्पूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिसके बाद परिसर में संचालित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। जिसमें छात्रावास में अच्छी साफ-सफाई होने पर सराहना भी की। वहीं व्यवस्थित पुस्तकालय तैयार करने पर प्राचार्य कि प्रषंसा भी की। 
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, एसडीएम हरसूद सुरेषचन्द्र वर्मा और लोकसेवा प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह जादम उपस्थित थे।
  क्रमांक/02/2015/157/वर्मा

No comments:

Post a Comment