AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 10 February 2015

जाति प्रमाण पत्र निर्माण अभियान में समय-सीमा में आवेदन जमा न कराने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किया शोकाज नोटिस

जाति प्रमाण पत्र निर्माण अभियान में समय-सीमा में आवेदन जमा न कराने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किया शोकाज नोटिस
1 शासकीय विद्यालय  और 9 निजी विद्यालय के प्राचार्यो को थमाया कारण बताओ सूचना पत्र

खण्डवा (10फरवरी,2015) - राज्य शासन द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत् आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु विषेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 1 जुलाई 2014 से स्कूलों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित कर लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज किए जा रहे है। इतना ही नही जाति प्रमाण पत्र के लिए विषेष अभियान को समय-सीमा में पूरा किया जाना है। जिसकी कार्य योजना अनुरूप जिले में कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस विषेष महत्वपूर्ण अभियान में उदासीनता बरतने पर कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने 1 शासकीय विद्यालय और 9 निजी विद्यालय के प्राचार्यो को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है, कि क्यूं न आपके विद्यालय की मान्यता समाप्त करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। इतना ही नही उन्होंने सभी प्राचार्यो को निर्देषित किया है कि आगामी 15 फरवरी तक शत् प्रतिषत जाति प्रमाण पत्र के आवेदन लोकसेवा केन्द्रांे पर भेजना सुनिष्चित करें। इस कार्य को पूर्ण करने के साथ ही तीन दिवस की समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने पर यह मानकर आगामी कार्यवाही की जाएगी कि आप शोकाज नोटिस से सहमत है। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। यह निर्देष और शोकाज नोटिस कलेक्टर श्री अग्रवाल ने -
प्राचार्य महर्षि दयानंद एंग्लो गणेषगंज हायर सेकेण्डरी स्कूल खण्डवा की प्राचार्य श्रीमती सुषमा कनौजिया को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 149 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ 48 आवेदन पत्र जमा किए गए है।
वहीं प्राचार्य सरस्वती षिषु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल वैकुंठ खण्डवा के प्राचार्य गोपाल मांगरोले को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 727 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ 37 आवेदन पत्र जमा किए गए है।
इसी प्रकार अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल सिविल लाईन खण्डवा के प्राचार्य महेष बंसल  को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 1066 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ 624 आवेदन पत्र जमा किए गए है।
वहीं होली स्प्रिट कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल खण्डवा की प्राचार्या सिस्टर एलसी  को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 1026 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ 101 आवेदन पत्र जमा किए गए है।
इसके साथ अरविंद एस्पीरेषन रविन्द्र नगर खण्डवा के प्राचार्य गौरीषंकर गौर को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 46 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ एक भी आवेदन पत्र जमा नही किए गए है।
इसी प्रकार रामकृष्ण षिषु विहार स्कूल खण्डवा के प्राचार्य श्याम देवराय को जारी किया है।
वहीं एंजल्स प्लानेट हायर सेकेण्डरी खण्डवा के प्राचार्य श्रीकांत साकल्ले को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 100 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ एक भी आवेदन पत्र जमा नही किए गए है।
इसी प्रकार फिषर बायज, स्कूल खण्डवा की प्राचार्या श्रीमती बेउला राव को जारी किया है।
वहीं लखनलाल बिजोरिया हायर सेकेण्डरी स्कूल रामनगर खण्डवा के प्राचार्य हरिष बिजोरिया को जारी किया है।
साथ ही शासकीय मोतीलाल नेहरू स्कूल खण्डवा के प्राचार्य जगदीष चंद खोडे  को जारी किया है। इस विद्यालय में आरक्षित वर्ग की विद्यार्थियों की कुल संख्या 6414 है। लेकिन इनके द्वारा अब तक सिर्फ 4450 आवेदन पत्र जमा किए गए है।
क्रमांक/48/2015/203/वर्मा

No comments:

Post a Comment