AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 21 February 2015

अब एक मार्च को होगा आर.आई. पल्स पोलियो अभियान

अब एक मार्च को होगा आर.आई. पल्स पोलियो अभियान

खण्डवा (21फरवरी,2015) -  आर.आई. पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण की तिथि को बदल कर एक मार्च-रविवार किया गया है। अभियान का प्रथम चरण 18 जनवरी 2015 को हुआ था। जबकि द्वितीय चरण 22 फरवरी को किया जाना था। पंचायत चुनाव से अब एक मार्च 2015 को अभियान का द्वितीय चरण किया जा रहा है। अभियान में 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूँद दवा पिलाई जाएगी। जिन बच्चों ने प्रथम चरण में या पहले कभी भी पोलियो की दवा पी हो, उन्हें भी दवा पिलाना जरूरी है।
क्रमांक/97/2015/253/वर्मा

No comments:

Post a Comment