AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 12 February 2015

फरार आरोपी किषोर प्रजापत पर 15 सौ रूपये के पुरूस्कार की घोषणा

फरार आरोपी किषोर प्रजापत पर 15 सौ रूपये के पुरूस्कार की घोषणा 

खण्डवा (12फरवरी,2015) -  जिला पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिकरवार ने फरार आरोपी किषोर प्रजापत निवासी बोराडी हाल देवला रैयत 15 सौ रूपये की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार ने पुलिस रेग्गुलेषन पैरा क्रमांक 80 ए में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की है। जिससे की फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तार करवाने वाले या ऐसी कोई सूचना देने जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके उसे पुरूस्कृत किया जाएगा।
 सम्पूर्ण प्रकरण के अनुसार 3 अक्टूबर 2014 को आरोपी किषोर प्रजापत निवासी देवला रैयत ने 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिस पर 5 अक्टूबर 2014 को नाबालिक के पिता ने थाना मूंदी में अपराध क्रमांक 281/15 धारा 363, 366, भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
                                                                                                                क्रमांक/61/2015/216/वर्मा

No comments:

Post a Comment