AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 April 2019

गांव गांव में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर, की जा रही है मतदान की अपील

गांव गांव में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर, की जा रही है मतदान की अपील
खारकला के गणगौर उत्सव में महिलाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

खण्डवा 7 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड छैगांव माखन के मतदान केंद्र जामनिया, बामझर, अत्तर, चिचगोहन हाट बाजार में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। पंधाना जनपद कार्यालय में सचिव एवं रोजगार सहायकों को ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। छैगांवमाखन विकासखण्ड के आंगनवाड़ी केन्द्र सिलोदा स्थित पोलियो बूथ पर मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ ग्रामीणों को दिलाई गई। 
खालवा विकासखण्ड के ग्राम खारकला में आयोजित गणगौर उत्सव में उपस्थित महिलाओं को लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 6 मई को होने वाले मतदान के दिन मतदान करने की शपथ दिलाई गई। 
इसके अलावा रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत बनाए गए पोलियो बूथों पर मतदान की अपील युक्त बेनर लगाए गए। साथ ही पल्स पोलियो की वेक्सिन केरियर पर भी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की अपील युक्त स्टीकर लगाए गए तथा पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलवाने के लिए आने वाले उनके माता-पिता से मतदान की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment