AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 13 April 2019

मतदाता जागरूकता के लिए खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता आज

मतदाता जागरूकता के लिए खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता आज

खण्डवा 13 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नागरिकों से  इसमें शामिल होने की अपील की गई है। खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता 14 अप्रैल को प्रातः 6ः30 बजे से आयोजित होगी। इसका शुभारंभ गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम से होगा एवं इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी नगर निगम चैराहे तक होकर वापस गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम तक आयेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एस.एन. काॅलेज के सामने स्थित स्वामी विवेकानन्द सायबर पर सम्पर्क किया जा सकता है। मैराथन विजेता को प्रथम पुरूस्कार 5 हजार, द्वितीय 3100 तथा तृतीय 1 हजार रूपये दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment