जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी हैं
खण्डवा 6 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने का संकल्प लिया। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलासी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गांव की महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई। इसके अलावा खालवा के उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित ग्रामीणों ने लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की शपथ ली। इसके साथ ही सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल जयंती तथा चेटीचंड महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित रैली में समाजजनों ने लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की शपथ ली।


No comments:
Post a Comment