AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 April 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण आज

लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण आज

खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. को आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 10 अप्रैल को गौरीकुंज सभागृह में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी प्राध्यापक एस.एन. कॉलेज डॉ. आर.एस. सलूजा रहेंगे। साथ ही प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह फरे व डॉ. शरद शर्मा भी बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण देंगे।

No comments:

Post a Comment