पल्स पोलियो अभियान संबंधी जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
7 अप्रैल को बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो निरोधक दवा
खण्डवा 1 अप्रैल, 2019 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत् 7 अप्रैल को 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। इस पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अन्तर्विभागीय समन्यव के लिए कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पल्स पोलियो अभियान में कोई भी बच्चें छूटे नहीं, जन्म से 5 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जावें। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि मजरे टोले, ईट भट्टे, निर्माण स्थल वनग्राम, हाई रिस्क क्षेत्रों को चिन्हांकित कर वहां के सभी बच्चों को दवाई पिलाई जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.एस. चैहान भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिये किं वन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर का पत्र मैदानी कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों को जारी करें। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के प्रचार के साथ-साथ नैतिक मतदान करने की अपील भी की जायें। बी.एम.ओ. यह सुनिश्चित करें कि अभियान के प्रथम दिवस को शत् प्रतिशत बच्चों को बूथ पर ही दवा पिलाई जावें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.एस. चैहान ने बताया कि इस अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के 1 लाख 51 हजार 724 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। इसके लिए 3080 वैक्सीनेटर, 174 सुपरवाईजर, 31 मोबाईल टीम व 42 ट्राॅजिट टीम बनाई गई है। जिला टीकाकारण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार ने प्रजेंटेशन के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सिविल सर्जन डाॅ. ओ.पी. जुगतावत, डाॅ. एन.के. सेठिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री नीलेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी, बी.एम.ओ. व अन्य विभाग के अधिकारी व स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे ।
No comments:
Post a Comment