AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 11 April 2019

प्राथमिक स्कूलों का रिजल्ट 93.07 व मिडिल स्कूलों का रिजल्ट 88.09 प्रतिशत रहा

प्राथमिक स्कूलों का रिजल्ट 93.07 व मिडिल स्कूलों का रिजल्ट 88.09 प्रतिशत रहा

खण्डवा 11 अप्रैल, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले द्वारा शिक्षा विभाग की लगातार समीक्षा के बाद प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पिछले दिनों जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार शासकीय प्राथमिक स्कूलों का जिला स्तर पर परीक्षा परिणाम 93.07 प्रतिशत रहा। इसमें सबसे अच्छा परिणाम पुनासा विकासखण्ड का रहा, जहां 94.75 प्रतिशत , द्वितीय स्थान पर पंधाना 94.33 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर खण्डवा विकासखण्ड रहा जहां का परीक्षा परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा। चतुर्थ स्थान पर खालवा विकासखण्ड रहा, जिसका परीक्षा परिणाम 93.18 प्रतिशत रहा। बलड़ी विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम 92.93 प्रतिशत तथा छैगांवमाखन विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम 91.83 प्रतिशत रहा। हरसूद विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम न्यूनतम 86.89 प्रतिशत रहा।
इसी तरह जिला स्तर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 88.09 प्रतिशत रहा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम बलड़ी विकासखण्ड का 93.68 प्रतिशत रहा। द्वितीय स्थान पर पुनासा का माध्यमिक कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 92.03 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर पंधाना विकासखण्ड का 90.46 प्रतिशत रहा। चतुर्थ स्थान पर छैगांवमाखन विकासखण्ड रहा, जहां का परीक्षा परिणाम 90.39 प्रतिशत रहा। खालवा विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत, खण्डवा विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम 84.06 प्रतिशत रहा। जबकि हरसूद विकासखण्ड का परीक्षा परिणाम 74.14 प्रतिशत रहा, जो कि अन्य विकासखण्डों की तुलना में सबसे कम है।   

No comments:

Post a Comment